May a good source be with you.

दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर मारने और घरों को जलाने की धमकी दी

गुड़गांव की शीतला माता कॉलोनी में तनाव का माहौल पैदा किया।

गुड़गांव की शीतला माता कॉलोनी में कुछ दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इलाके की एक मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर तनाव का माहौल बना दिया।इन दक्षिणपंथी ग़ैर-सामाजिक तत्वों को इलाके में मस्जिद का होना पसंद नहीं हैं।

मुस्लिम एकता मंच के चेयरमैन हाज़ी शहजाद खान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमने विभागीय आयुक्त को एक पत्र प्रस्तुत किया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस तरह के व्यवहार में शामिल होने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।”

मुस्लिम एकता मंच ने अपने पत्र में कहा, “दो-तीन दिन पहले, कुछ ग़ैर-सामाजिक तत्व इस क्षेत्र में आए और हमारे ख़िलाफ़ पुलिस आयुक्त को एक पत्र प्रस्तुत किया। सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने 5 सितंबर को दोनों पक्षों को बुलाया और लाउडस्पीकर की आवाज़ को कम रखने के लिए कहा। किंतु आवाज़ कम कर देने के बावजूद भी यह ‘एंटी-सोशल’ तत्व ‘संतुष्ट’ नहीं थे।”

खान ने बताया कि, “उन्होंने कहा कि उन्हें इलाके में मस्जिद की उपस्थिति पसंद नहीं है और वे हमें वहां नमाज़ करने की अनुमति नहीं देंगे। उन लोगों ने हमें मारने और हमारे घरों को जलाने की धमकी भी दी।

अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव राजीव मित्तल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “बुधवार को तीन मंजिला घर में नमाज़ के लिए लगाए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विरोध किया गया था। एसएचओ को एक पत्र भी दिया गया था, जिसमें माइक और लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल और घर पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था।”

एसएचओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज़ कम करने की माँग को पूरा किया गया था। दोनों पार्टियां डीसी से मिलना चाहती थी लेकिन दोनों पक्ष अन्य बैठकों में व्यस्त थे।

साल की शुरुआत में गुड़गाव के सेक्टर 53 में बजरंग दल के कुछ आदमियों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए मुस्लिम पुरुषों को धमकाया था एवं दोपहर की नमाज़ को बाधित किया था।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+