May a good source be with you.

उत्तर प्रदेश में दो बच्चों से यौन उत्पीड़न

शामली और मुजफ्फरनगर में हुईं दो अलग-अलग-घटनाएँ।

उत्तर प्रदेश के शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों के साथ कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) कुलदीप सिंह ने बताया कि पहली घटना मुजफ्फरनगर जिले के इब्राहिमपुर गांव की है, जहां छह वर्षीय लड़का अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि लड़के के पिता की ओर से शिकायत के मुताबिक, उनका एक पड़ोसी उसे पास के एक स्थान पर ले गया जहां उसने बच्चे का कथित रूप से अप्राकृतिक यौनाचार किया ।

सिंह ने बताया कि लड़का जख्मी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी फरार है। लड़के को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

दूसरा मामला शामली जिले के बिदोई गांव का है। यहां 23 वर्षीय युवक ने सात वर्षीय बच्चे का कथित रूप से अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया है।

क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अजय कुमार ने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+