May a good source be with you.

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह जन आशीर्वाद यात्रा में हैं मगन और गाँवों में डायरिया से हो रही है लोगों की मौत

शिव‘राज’ में विकास की खुल रही है पोल, पीने के साफ़ पानी के अभाव में लोग गँवा रहे हैं अपनी जान

मध्यप्रदेश के सतना ज़िले के आदिवासी बाहुल्य परस्मनिया पुरेना पंचायत में लोग इन दिनों डायरिया की चपेट में हैं। हिंद किसान की रिपोर्ट के अनुसार यहां अब तक डायरिया से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं जिनमें से 10 लोगों की हालात गंभीर है। दरअसल सतना परस्मनिया में पीने का साफ़ पानी न होने की वज़ह से इतनी संख्या में लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं।

गौरतलब है कि गांव में पिछले एक महीने से हालात ख़राब हैं। विडम्बना यह है कि 4 मौतें होने के बाद जाकर कहीं प्रशासन अपनी नींद से जागी और अब गांववालों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दे रहे हैं।

ज़िला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर दूर इस गांव में न तो सड़क है और न ही पीने का साफ़ पानी। लोगों को 10 से 12 किलोमीटर का रास्ता पैदल चलकर पार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसे पैदल ही चलकर चारपाई के सहारे परस्मनिया स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जाता है।

इस तरह के हालात सरकार के विकास कार्यों की पोल खोलते हैं। जहां एक तरफ़ जनता की ऐसी हालात है वहीं दूसरी तरफ़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने राज्य में वंचित एवं गरीब वर्गों के विकास के दावे करती नहीं थकती। गांव के लोग उल्टी-दस्त से अकाल मौत मर रहे हैं लेकिन उनकी तरफ ज़िम्मेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा निकालने में व्यस्त दिखाई पड़ रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+