May a good source be with you.

भाजपा नेता तरूण विजय ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा का समर्थन किया, बाद में ट्वीट हटाया: कांग्रेस

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विजय को ‘सच बोलने’ के लिए बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा के समर्थन में लिखने को लेकर भाजपा नेता तरूण विजय की बुधवार को सराहना की और उन्हें सच के साथ बेखौफ खड़ा रहने को कहा।

भाजपा के पूर्व सांसद द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष की तीर्थयात्रा का समर्थन करते हुए कथित तौर पर ट्वीट किये जाने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विजय को ‘सच बोलने’ के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि भाजपा राहुल की कैलाश मानसरोवर की यात्रा की आलोचना कर रही है।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “तरूण विजय जी अपना हौसला बुलंद रखिए और सच के साथ बेखौफ खड़े रहिए। आपने राहुल गांधी की कैलास यात्रा के बारे में जो कुछ भी लिखा, उसे सरकार के डर से आपने हटा दिया। सत्यम शिवम सुंदरम। शिव ही सच है। महादेव आपको सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे और झूठ का नाश होगा।”

उन्होंने विजय के ट्वीट के स्क्रीन शॉट को भी टैग किया।

संपर्क करने पर विजय ने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी ट्विटर के जरिये भाजपा नेता पर निशाना साधा।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+