May a good source be with you.

मॉब लिंचिंग की एक और वारदात, भीड़ ने युवक की पीट-पीट कर बेरहमी से की हत्या

कथित तौर पर कीमती सामान चुरान के मामले को लेकर भीड़ ने कर दी पिटाई

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर में मंगलवार तड़के कथित तौर पर कीमती सामान चुराने के लिए एक घर में घुसे किशोर की स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का कथित तौर पर कीमती सामान चुराने घर में घुसा था लेकिन घर के मालिक ने उसे पकड़ लिया और स्थानीय लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीन फरार हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+