May a good source be with you.

मोदी जी के अच्छे दिन की एक और सौगात, रुपया 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

माह अंत की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये के टूटने का सिलसिला आज भी जारी रहा। आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। माह अंत की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों की निकासी से रुपये में गिरावट आई।

हालांकि, शुरू में रुपया कल के बंद स्तर 70.59 प्रति डॉलर की तुलना में कुछ मजबूती के साथ 70.57 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन जल्द ही यह नए रिकॉर्ड निचले स्तर 70.82 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि आयातकों तथा तेल रिफाइनरी कंपनियों की डॉलर मांग तथा विदेशी कोषों द्वारा पूंजी निकालने से रुपया दबाव में आ गया। इसके अलावा विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+