शिव’राज’ में विकास का असली चेहरा – सड़क की मांग पर बुज़ुर्ग को भेजा जेल
प्रशासन द्वार प्रताड़ित करने का बुज़ुर्ग ने लगाया आरोप
शिवराज सरकार में सड़क बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाना एक बुज़ुर्ग के लिए भारी पड़ गया। नरसिंहपुर के खुरपा गांव के रहने वाले प्रमोद पुरोहित अपने गांव में सड़क के नाम पर कच्चे रास्ते से काफी परेशान रहते थे। बुज़ुर्ग की माने तो कई बार उन्होंने प्रशासन को इस ओर ध्यान दिलाया यहां तक की सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायत की मगर कोई सुनवाई ना होती देख थक-हार कर ज़िलाधिकारी की जन सुनवाई में अपनी समस्या को लेकर पहुंच गए।
हिन्द किसान की रिपोर्ट के मुताबिक समस्या को सुलझाने की जगह उल्टे बुज़ुर्ग को ही शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। प्रमोद की गिरफ्तारी के बाद मामले को तूल पकड़ता देख अब प्रशासन अपने बचाव में गोल-मोल जवाब पेश कर रहा है। हालांकी पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ साफ-साफ कहा जा सकता है।
इस मामले को देख साफ नज़र आता है कि शिवराज सरकार अपने बचाव में किस हद तक जा सकती है।