May a good source be with you.

भाजपा का सांप्रदायिक रंग, विधायक ने कहा – गायों की खुले में हत्या करते थे इसलिए केरल में आई बाढ़

कर्नाटक विधायक बीपी यतनाल ने कहा, “जो कोई हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, उसे इसी तरह का दंड मिलेगा।”

अपने बड़बोलेपन को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कर्नाटक के विधायक बीपी यतनाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक ने केरल में आई बाढ़ को गायों की हत्या से जोड़ते हुए कहा कि जो खुले में गायों की हत्या करेंगे और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएंगे, उन्हें इसी तरह दंड मिलेगा।

गौरतलब है कि बीपी यतनाल का बयान पिछले साल केरल विधानसभा की कैंटिन में हुए बीफ फेस्टिवल की ओर इशारा कर रहा था। यतनाल ने कहा, “किसी को किसी की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, अब केरल में ही देखिए, क्या हो रहा है? वे खुले में गायों की हत्या करते थे, एक साल से भी कम समय नहीं हुआ कि यह हाल हो गया। जो कोई हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा,उस इसी तरह का दंड मिलेगा।”

यतनाल कर्नाटक के विजयपुर से बीजेपी विधायक हैं। कुछ दिन पहले ही कारगिल विजय दिवस को यह कहकर विवादों में आ गए थे किअगर मैं देश का गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को खड़ा कर गोली मार देता।‘ यतनाल हमेशा अपने विवादित बयानों के कारण आये दिन सुर्ख़ियों में नज़र आते हैं। 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+