May a good source be with you.

मोदी का बैंकिंग संकट: बकायदारों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी- आरटीआई

पत्रकार नितिन सेठी के दाख़िल आरटीआई के जवाब में हुआ उजागर, बकाया राशि में 281.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एक आरटीआई के जवाब ने उजागर किया है कि मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक बड़े बैंकिंग संकट की तरफ ढकेल दिया है। आरबीआई ने इस आरटीआई के जवाब में बताया कि कुल 7,990 उधारकर्ताओं ने, जिन्होंने 5 करोड़ रुपये से ज़्यादा का उधार लिया था, मार्च 2018 के अंत की नियत तिथि के बाद 1-30 दिनों की अवधि में भी कुल 3.71 लाख रुपये की बकाया राशि नहीं चुकाई है। यह बीते चार सालों में सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। दिसम्बर 2017 में मात्र 97,200 करोड़ रुपये के मुकाबले बकाया 281.9 प्रतिशत बढ़ गया है।

पत्रकार नितिन सेठी द्वारा यह आरटीआई दाख़िल की गयी थी जिन्होंने अपने एक ट्विटर थ्रेड में सम्बंधित जानकारियाँ उपलब्ध की हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+