बिहार: सुशासन बाबू के राज में ‘ए’- क्लास रेलवे स्टेशन बारिश में बना झरना
बरसात में प्लेटफार्म पर गिरता रहता है पानी, लोगों का बैठना और चलना हुआ दूभर
सुशासन बाबू का राज्य फिलहाल दुशासन की चपेट में है। बिहार के छपरा जिले के रेलवे स्टेशन को ‘ए’ क्लास का दर्ज़ा मिला हुआ है मगर असल हालात कुछ और ही बयान करते हैं। पूरा प्लेटफॉर्म झरना बना हुआ है। ऊपर के शेड से गिरकर, नीचे बैठने की बेंचों और पूरे रास्ते में पानी ही पानी है। यात्रियों के ट्रेन में चढ़ते समय कभी भी पैर फिसलने से अनहोनी घटना हो सकती है। दीवारों से रिसकर पानी फर्श पर फैला रहता है।
बारिश में ट्रेनों का देरी से चलना आम बात है, ऐसे में स्टेशन पर वक़्त बिताने के लिए बैठने तक का सही इंतेज़ाम ना होने से यात्रियों को बहुत ज़्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
हिन्द किसान की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों से इन समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर सिर्फ़ जल्द समाधान का आश्वासन मिलता है।
कुछ ऐसा ही हाल स्टेशन के बाहर का भी है। सड़क, पानी और कीचड़ से लबालब भरी पड़ी है। प्रशासन को न तो लोगों की सुविधा की चिंता है और न ही उनकी सुरक्षा की। जब ‘ए‘ दर्ज़ा प्राप्त स्टेशन का ये हाल है, तो बाकी के स्टेशनों की हालत की कल्पना की जा सकती है।