May a good source be with you.

पीएम आवास योजना बनी मुसीबत, तिरपाल लगाकर छुपा रहे हैं लोग अपना सिर

आवास योजना के तहत राशि का नहीं हो रहा भुगतान एक-दो किश्तों के बाद से

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर ज़िले के गोटेगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।  प्रशासन की ओर से दिखाए गए पक्के मकानों के सपनों में आकर लोगों ने अपने कच्चे मकानों को तोड़, ईंटो के साथ नया निर्माण करना शुरू कर दिया था। एक-दो किश्तें मिलने के बाद से ही लोगों का भुगतान लटका पड़ा है।

हिन्द किसान की रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश में सर छुपाने को मजबूरी में लोग तिरपाल का सहारा ले रहे हैं। तेज़ हवा इनके सरों से तिरपाल को भी उड़ा ले जाती है। पिछले तीन-चार महीनों से लोग आधे-अधूरे बने मकानों में किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। कई बार नगर पालिका से शिकायत करने पर भी इन्हें कोई जवाब नहीं मिल पा रहा है।

प्रशासन का कहना है की जब तक पैसा ऊपर से नहीं आ जाता, वे कुछ नहीं कर सकते हैं।

गौरतलब है की कुछ दिनों पहले ही पीएम आवास योजना से तंग आकर रायसेन के एक 40 वर्षीय युवक, राजू, ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+