May a good source be with you.

शिव ‘राज’ में हो रही नर्मदा मैली, मनमानी पर उतारू हैं अधिकारी

आबकारी विभाग द्वारा जब्त किए हुए कच्चे शराब और सामग्रियों को नर्मदा नदी में ही बहा दिया गया

एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री नर्मदा की स्वच्छता के लिए ‘नर्मदा यात्रा‘ निकालते हैं वहीं उनकी सरकार का आबकारी विभाग नर्मदा नदी को प्रदूषित करने में लगा है।

दरअसल, विभाग को पिछले कई दिनों से धार ज़िले में नर्मदा किनारे स्थित गांवों में अवैध शराब का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद गंधवानी, कुक्षी, मनावर और धरमपुरी के इलाक़ों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई। बताया जा रहा है कि इस मौके पर 54 ड्रम बरामद किए गए।

टाइम्स नाउ के अनुसार आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जब्त किए हुए कच्चे शराब और समाग्रियों को नर्मदा नदी में ही बहा दिया।

इस मामले में विभाग की लापरवाही साफ़ देखी जा सकती है। अब विभाग के अधिकारी इसको लेकर बहाने बनाते नज़र आ रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+