May a good source be with you.

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

10 बार सांसद रहे चुके चटर्जी को 1996 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। सोमनाथ चटर्जी 89 साल के थे और इधर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी। उन्हें दो दिनों से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेटिंलेटर पर रखा गया था।

गौरतलब है कि दस बार सांसद रह चुके चटर्जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सीपीएम के साथ की। वे 1968 से लेकर 2008 तक सीपीएम साथ जुड़े रहे। 1971 में पहली बार सांसद चुने गए चटर्जी दस बार लोकसभा के सदस्य चुने गए हैं। 1996 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2004 में वे सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए। जबतक लोकसभा स्पीकर रहे, हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद की गरिमा बनाए रखने कि लिए प्रयासरत रहे।

सोमनाथ चटर्जी के निधन पर नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

राहुल गांधी ने शोक प्रकट करते हुए अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘सभी सांसद पार्टी लाइन से हटकर उनकी प्रशंसा करते थे।मेरी संवेदनाएं उनके परिवार वालों के साथ हैं।’

 

इसके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी ट्वीट के ज़रिए सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट किया।

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+