May a good source be with you.

नरेंद्र मोदी द्वारा मेहुल भाई कहे जाने वाले भगोड़े करोड़पति मेहुल चोकसी पहुंचा एंटीगा, मिला स्थानीय पासपोर्ट: पीटीआई

गायब: चौकीदार।

सरकार के सूत्रों का दावा है कि भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी ने अमेरिका से एंटीगा पहुंचकर इस अफ्रीकी देश का पासपोर्ट भी प्राप्त कर लिया है.

इंटरपोल द्वारा जारी किए गए डिफ्यूजन नोटिस पर जवाब देते हुए एंटीगा के अधिकारियों द्वारा प्रवतन निदेशालय (ईडी) को सूचित किया गया है कि मेहुल चौकसी इस महीने वहां पहुंचा था और उसने वहाां का पासपोर्ट लिया है.

बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले से एक पखवाड़ा पहले, जनवरी के पहले सप्ताह में ही मेहुल चौकसी देश से फरार हो गया था.

सीबीआई ने घोटाले में मेहुल चौकसी और उसके सहयोगी नीरव मोदी को दो मामलों में आरोपी बनाया है और उनके खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है. मुंबई की एक विशेष अदालत ने मेहुल चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वारटं जारी किया है.

ये भी पढ़ें: नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिशें तेज़, सरकार ने तीन देशों को लिखी चिट्ठी

वारंट जारी होने के बाद 2 बिलियन डॉलर के बैंकिंग घोटाले के दूसरे मास्टरमाइंड गीतांजलि समूह के संस्थापक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए सीबीआई इंटरपोल के पास पहुंची, जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है. चौकसी के खिलाफ जून में रेड कॉर्नर नोटिस का आवेदन किया गया था.

हालांकि नीरव मोदी और उसके भाई निशाल के खिलाफ इंटरपोल द्वारा आसीएन जारी किया जा चुका है, जबकि चौकसी के खिलाफ आरसीएन नोटिस जारी करने का निवेदन अभी ल्योन स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोगी एजेंसी के पास लंबित है.

आरसीएन जारी करने का मतलब यह होगा कि ल्योन स्थित अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग एजेंसी के सदस्य आरोपी को गिरफ्तार करके उसे प्रत्यर्पित कर सकते हैं.

14 मई को दायर अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि नीरव मोदी ने अपनी कंपनी के जरिए मुंबई के ब्रैडी हाउस शाखा से जारी फर्जी एलओयू का उपयोग करके 6,498.20 का गबन किया है. बता दें कि चौकसी पर 7080.86 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसे कि देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला बताया जा रहा है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+