May a good source be with you.

स्वर्णिम मध्यप्रदेश: बारिश से बचने के लिए मरीज अस्पताल के अंदर भी छाता लगाने पर मजबूर

अस्पताल के छत से टपक रहा बारिश का पानी, मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानी

मध्यप्रदेश में एक तरफ राज्य के सारे जूनियर डाक्टर हड़ताल पर हैं तो दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं का सच सामने आ रहा है। इलाज की तो बात छोड़ दीजिए, मरीजों को बारिश से बचने के लिए अस्पताल के भवन के अंदर भी छाते लगाने पड़ रहे हैं। बारिश में अस्पताल के छत से पानी टपक रहा है।

दरअसल, स्वर्णिम मध्यप्रदेश का यह टिपटिप अस्पताल का मामला तब सामने आया जब दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से सिवनी ज़िले के एक अस्पताल की तस्वीर शेयर की जिसमें अस्पताल के टपकते छत के नीचे पानी से बचने के लिए मरीज छाता लिए बैठे हैं।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1021924415406108672

ईनाडु इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार सिवनी ज़िला के एक अस्पताल में मौसमी बीमारी के चलते पहले से दोगुनी संख्या में मरीज़ भर्ती हैं जिसके कारण ज़्यादातर मरीजों को जमीन पर बिस्तर लगाकर इलाज करवाना पड़ रहा है। ऊपर से छत से टपक रहे पानी ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।

ज्ञात हो कि ज़िला अस्पताल में वार्डों की मरम्मत का काम कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी छत से पानी का टपकना जारी है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले में संज्ञान दिलाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+