May a good source be with you.

शिव ‘राज’ में एक और दलित की हुई बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्त से बाहर

पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे बाद किया मामला को दर्ज़

कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश में पुलिस के द्वारा एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई करने का कथित मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि प्रदेश में एक दंबग द्वारा दलित छात्र को बांधकर पीटने का मामला सामने आया है।

ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर ज़िले के खजुराहो थाना क्षेत्र में तीन अगस्त को एक दलित छात्र को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। एक दबंग ने उसके हाथ-पैर बांधे और रस्से से पिटाई कर दी। नाबालिग छात्र के शरीर पर गहरी चोट आई है। पिटाई से बच्चा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा था। हालांकि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि नाबालिग छात्र स्कूल के लंच टाइम पर घर से कॉपी लाने जा रहा था। रास्ते से जाते वक़्त स्कूल के बाहर खड़े दबंग के पैर को उसकी साइकिल छू गई। बच्चे के माफी मांगने के बावजूद दंबग ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

बच्चे के बेहोश हो जाने के बाद उसके दोस्तों ने उसे घर पहुंचाया। जब मामले की सूचना चाइल्ड लाइन को लगी तो चाइल्ड लाइन वालों ने थाने जाकर मामले को दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे बाद मामला दर्ज किया है। अभी भी आरोपी पुलिस के शिकंजे से बाहर है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+