May a good source be with you.

राफ़ेल डील: 35 फीसदी ने माना, पीएम मोदी की वज़ह से रिलायंस को मिला कॉन्ट्रैक्ट

करीब 30 फीसदी लोगों का मानना है कि इस सौदे में धांधली हुई है. वहीं 35 फीसदी लोगों का कहना है कि राफेल का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अम्बानी के रिलायंस समूह को दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी की भी मिलीभगत रही है.

राफ़ेल सौदे को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे सामने आते हैं. ताज़ा मामले में एक सर्वे के अनुसार अधिकतर लोग का यह मानना है कि इस सौदे में किसी न किसी प्रकार की अनियमितता हुई है.

दरअसल, जनता के मिजाज़ को समझने के लिए इंडिया टुडे की ओर से “मूड ऑफ द नेशन” नाम से इसी माह राफ़ेल मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया गया. सर्वे में लोगों की राय जानी गई की राफ़ेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं.

करीब 30 फीसदी लोगों का मानना है कि इस सौदे में धांधली हुई है. वहीं 35 फीसदी लोगों का कहना है कि राफ़ेल का कॉन्ट्रैक्ट अनिल अम्बानी के रिलायंस समूह को दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी की भी मिलीभगत रही है.

गौरतलब है कि इस सर्वे में दक्षिण भारत की तरफ़ के लोगों में ज़्यादातर मत मोदी के ख़िलाफ़ दिखाई दिए. इन दोनों ही सवालों पर यहां के लगभग 45 फीसदी से ज़्यादा लोगों ने धांधली और पीएम की मिलीभगत को सही ठहराया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+