May a good source be with you.

2019 के चुनाव में कांटे की टक्कर, प्रधानमंत्री कौन बनेगा कहना मुश्किल: बाबा रामदेव

2014 के चुनाव में योगगुरु रामदेव ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की थी.

2014 के चुनाव में भाजपा और नरेन्द्र मोदी की तारीफ़ करने वाले योगगुरु बाबा रामदेव भी नरेन्द्र मोदी के शासन से नाखुश हैं. उन्होंने कहा है कि 2019 के चुनाव में मुकाबला कांटे की टक्कर का है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा.

मदुरै में पत्रकारों से बातचीत में योगगुरु रामदेव ने कहा कि अगले चुनाव में मैं किसी भी पार्टी का ना समर्थन करूंगा ना विरोध. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को सांप्रदायिक या हिन्दू राष्ट्र बनाने की बजाय एक आध्यात्मिक देश बनाने का होना चाहिए.

इससे पहले एक निजी टीवी चैनल से इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में मनमाफ़िक विकास नहीं किया है, जिस कारण वे खुलकर अब मोदी जी का समर्थन नहीं कर पाते. बता दें कि 2014 के चुनाव में रामदेव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया था और कई मौके पर नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+