2019 चुनाव के आ रहे दिलचस्प रूझान, कांग्रेस नित UPA को 295, तो भाजपा के NDA को मिल रही 248 सीट
चुनाव विश्लेषक और आईआईएम बंगलौर के एल्युमिनाई पार्थ दास ने गठबंधन और रूझानों के मुताबिक एक अनुमान लगाया है.
2019 का लोकसभा चुनाव दिलचस्प रूख पकड़ रहा है. 2014 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार और एनडीए की राह मुश्किल दिख रही है. कांग्रेस नित यूपीए को भाजपा के गठबंधन से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है. यूपीए को चुनाव में 295 और भाजपा नित एनडीए को 248 सीटें मिलने का अनुमान है.
चुनाव विश्लेषक और आईआईएम बंगलौर के एल्युमिनाई पार्थ दास ने गठबंधन और रूझानों के मुताबिक एक अनुमान लगाया है. इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में यूपीए को कुल 80 में से 55 सीटें मिलती दिख रही है. यूपी का यह आंकड़ा चुनावों के बाद सपा-बसपा-रालोद द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने की सूरत में है. भाजपा ने 2014 में यूपी में 73 सीटों पर जीत हासिल की थी.
My #Prediction2019. UPA-295,NDA-248. I considered the most likely scenario. Have a look. Comments please. pic.twitter.com/JLn586M8Oz
— Partha Das (@partha2019LS) January 23, 2019
अनुमान के अनुसार बिहार में यूपीए के मुकाबले एनडीए मज़बूत स्थिति में होगी. यहां एनडीए को 40 में से 24 सीट जबकि यूपीए को 16 सीटें मिलेंगी. गुजरात की बात करें तो वहां की 26 सीटों में 20 पर एनडीए और 6 पर यूपीए की बढ़त देखने को मिल रही है.
पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 39 पर यूपीए (चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस का गठबंधन जोड़कर) का कब्ज़ा होगा. भाजपा 3 सीटों पर सिमटती दिख रही है. महाराष्ट्र की 48 सीटों में से एनडीए और यूपीए के खाते में क्रमश: 30 सीट और 18 सीट जाती दिख रही है. यहां यूपीए मतलब कांग्रेस के साथ एनसीपी और अन्य छोटे दलों का गठबंधन माना जा रहा है. एनडीए खेमे में भाजपा और शिवसेना को रखा गया है.
मध्य प्रदेश की 29 में से 15 एनडीए और 14 यूपीए के खाते में जाती दिख रही है. राजस्थान की 25 सीटों में 15 पर यूपीए और 10 पर एनडीए की बढ़त देखने को मिल रही है.