May a good source be with you.

आम चुनाव में हार देखकर पल्ला झाड़ने लगे जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर? कहा- मेरा रोल सिर्फ सीखने और सहयोग का

प्रशांत किशोर द्वारा सीखने और सहयोग जैसे शब्दों के इस्तेमाल यह ऐसा प्रतीत होता है कि वह आगामी चुनावों के नतीजों को लेकर पल्ला झाड़ा रहे हैं.

जदयू में नंबर दो की कुर्सी संभालने वाले प्रशांत किशोर के बयान और ट्वीट से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. आज यानी शुक्रवार को जदूय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की ओर इशारा किया  है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा है, “बिहार में NDA माननीय मोदी जी एवं नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. JDU की ओर से चुनाव-प्रचार एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पार्टी के वरीय एवं अनुभवी नेता श्री RCP सिंह जी के मजबूत कंधों पर है. मेरे राजनीति के इस शुरुआती दौर में मेरी भूमिका सीखने और सहयोग की है.

https://twitter.com/PrashantKishor/status/1111513908563587074

बता दें प्रशांत किशोर जदयू में नीतीश कुमार के बाद बड़ी भूमिका में हैं. लेकिन सीखने और सहयोग जैसे शब्दों का इस्तेमाल यह इशारा करता है कि वह आगामी चुनावों के नतीजों को लेकर पल्ला झाड़ा रहे हैं.

ग़ौरतलब है कि नीतीश कुमार के उस बयान पर भी पहले बवाल मचा था जिसमें उन्होंने कहा था कि अमित शाह के कहने पर ही वो प्रशांत किशोर को पार्टी में जगह दिया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+