May a good source be with you.

नीचता की हद को पार कर गई भाजपा: सेना की तसवीर का इस्तेमाल कर मांग रही है चंदे

भारतीय जनता पार्टी सेना की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया के जरिए चंदा मांग रही है.

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा कर चुकी भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सेना के नाम पर चंदा इकट्ठा कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी सेना की फ़ोटो का इस्तेमाल करके नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए चंदा मांग रही है. इससे पहले कभी भी किसी पार्टी ने चंदा इकट्ठा करने के लिए सेना के फ़ोटो का इस्तेमाल नहीं किया है.

लल्लनटॉप की ख़बर के अनुसार पर 6 नवंबर को भाजपा के पेज पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में भारतीय सेना के साथ खड़े प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए चंदा मांगा जा रहा है. वहीं एक दूसरी पोस्ट में “जिन्हें हैं गरीब पर गर्व, आइए उनका साथ देते हैं.” जैसे जुमलों का प्रयोग कर रिक्शा चालक के साथ तस्वीर लगाई गई है. साथ ही नमो एप से डोनेट करने की अपील भी की गई है.

गौरतलब है कि भुखमरी के मामले में 119 देशों की वैश्विक सूची में भारत 103 नंबर पर है. केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद देश में भुखमरी के आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हुई है.

2014 में भारत भुखमरी के मामले में 55 वें पायदान पर था. इसके बाद साल दर साल भारत का स्थान गिरता चला गया और 2017 में 103 नंबर पर पहुंच गया है. लेकिन, दूसरी ओर भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. भाजपा ने वित्तीय वर्ष 2017 में कुल 1034 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

गौरतलब है कि आमतौर पर देश की सभी पार्टियां चंदा लेती हैं. पार्टियों को खड़े होने और चुनाव प्रचार करने के लिए पैसों की जरूरत तो पड़ती ही है. लेकिन, सेना या गरीब व्यक्ति की फ़ोटो का इस्तेमाल कर चंदे की अपील करना सिर्फ मोदी सरकार की ही ख़ासियत है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+