2014 में 12 किलो सोना, मर्सिडीज़ कार और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन- भाजपा सांसद किरण खेर ने खुद को कहा चौकीदार
2014 में दायर हलफ़नामे के अनुसार खेर के पास 16.19 करोड़ रुपए का अचल संपत्ति जबकि 7.69 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है.
बीते दिन उत्तरप्रदेश के हज़ारों चौकीदार जो रोज़ के 50 रुपए ही कमा पाते हैं, प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हैं कि वो और उनकी पार्टी चौकीदार नाम का इस्तेमाल कर नौटंकी करना बंद करें. उनका कहना था कि हमारे ईमानदार पेशे को सियासी खेल में न खसीटा जाए.
हालांकि चौकीदारों के इस अपील का भाजपाई नेताओं पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है. हरेक दिन कोई नया चौकीदार सामने आ जाता है. ‘मैं भी चौकीदार’ के इस कड़ी में जो नया नाम सामने आया है वो काफ़ी चौंकाने वाला है.
चंडीगढ़ से सांसद और भाजपा नेता किरण खेर ने अपने आप को नया चौकीदार घोषित किया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, “मैं मां हूं, बहन हूं, प्यार हूं, पर राक्षस का वध करने के लिए शेर पर सवार हूं. हां मैं भी चौकीदार हूं.”
Main #Maa hu, #Behen hu, #Pyar hu. Par #rakshashon ke liye, #sher pe savaar hu. #MainBhiChowkidar hu. pic.twitter.com/IwxXBLdi1S
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 17, 2019
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव के लिए दिए हलफ़नामे में किरन खेर ने जो अपने संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसके अनुसार उनके पास अकूट संपत्ति है. खेर के पास 16.19 करोड़ रुपए का अचल संपत्ति जबकि 7.69 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है.
इसके साथ ही हलफ़नामे में यह भी बताया गया है कि चौकीदार खेर के पास मर्सिडीज़ बेंज की एक कार भी है जिसे उन्होंने 61 लाख रुपए में खरीदा था. इसके साथ ही उनके पास 12 किलोग्राम सोना और आठ किलोग्राम चांदी के आभूषण हैं जिनकी कीमत 3,73,95,785 रुपए (3.7 करोड़ रुपए) है.
अधिकांश चौकीदारों के विपरीत, खेर को अपने पिता की संपत्ति विरासत में मिली थी, जो 2014 में 5.3 करोड़ रुपए और 7.8 करोड़ रुपए की थी. इसके अलावा अचल संपत्ति में सूचीबद्ध एक अतिरिक्त संपत्ति भी है जो पांच साल 3 करोड़ की थी.
उपरोक्त संपत्ति के ब्यौरा के बाद 1500 रुपए महीने कमाने वाले उन चौकीदारों का सवाल जायज लगता है कि जो कहते हैं कि उनका नाम राजनीति में मत खसीटो. आख़िर किरण खेर चौकीदारों के किस सूची में अपना नाम दर्ज कर रही हैं?
ये भी पढ़ें- #MainBhiChowkidaar पर बोले 70 हज़ार चौकीदार- मोदी जी हम रोज़ के 50 रुपए ही कमा पाते हैं, बंद करो अपनी नौटंकी