May a good source be with you.

अगर ये मंदिर और मस्जिद बनाते रह गए तो आपका बेटा इंजीनियर नहीं बन पाएगा और उसे किसी मंदिर का पुजारी बनाना पड़ेगा.- पढ़ें अरविंद केजरीवाल की यह 10 मुख्य बातें

यह बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान कहीं.

  •  “कुछ दिनों पहले दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति का अनावरण किया गया है. ये आप लोगों को तय करना है कि हमें सबसे बड़ी मूर्ति की ज़रुरत है या फिर सबसे बड़े पुल की आवश्यकता है.”
  •  “जब-जब में इस पुल के बारे में सोचता हूं मुझे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद आती है.”
  •  “1947 में देश आज़ाद हुआ और देश के सामने ढेर सारी चुनौतियां थी. देश पिछड़ा हुआ था और एक आधुनिक भारत की नींव रखनी थी. हमारा देश बहुत सौभाग्यशाली है कि हमें पंडित नेहरू जैसे पहले प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने एक विज़न के साथ आधुनिक भारत की नींव रखी.”
  •  “पंडित नेहरू ने स्टील अथॉरीटि ऑफ इंडिया, आईआईटी खड़कपुर, इंडियन इंस्ट्टीयूट मैनेजमेंट ऑफ कोलकाता, भारत एटॉमिक रिसर्च सेंट्रर बनाया था जिससे आधुनिक भारत की नींव रखी गई.”
  • “यदि पंडित नेहरू सटिल अथॉरिटि ऑफ इंडिया के स्थान पर मंदिर बना देते तो क्या इस देश का विकास संभव था?”
  •  “मैं सोच रहा था कि अगर नेहरू जी आईआईटी खड़कपुर की जगह 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बना देते तो मुझे नहीं लगता कि मैं आईआईटी खड़कपुर से पढ़ पाता.”
  •  “पूरे देश में सबसे बड़ा अस्पताल एम्स है जिसे चाचा नेहरू ने बनाया था. ये देश के असली मंदिर हैं.”
  • “आज दुनिया इतनी आगे बढ़ गई है. यदि देश को प्रगति करनी है तो यह मंदिर मस्जिद या प्रतिमा बनाने से नहीं होगी. बल्कि अस्पताल, सड़कें, स्कूल और सिग्नेंचर ब्रिज बनाने से देश की तरक्की होगी.”
  • “देश की प्रगति तब होगी जब हर गांव में स्कूल बनाया जाएगा. आधुनिक भारत तब बनेगा जब देश में इंस्ट्टीयूट और कॉलेज खुलेंगे. यदि मंदिर और मस्जिद बनाने के भुलावे में रह गए तो यह देश 15वीं सदी में पहुंच जाएगा.”
  • “इनके चक्कर में मत पड़ना अगर ये मंदिर और मस्जिद बनाते रह गए तो आपका बेटा इंजीनियर नहीं बन पाएगा और उसे किसी मंदिर का पुजारी बनाना पड़ेगा.”
  • “एक दिन ऐसा आएगा जब हमारा देश तकनीकी के मामले में अमेरिका और जापान को भी पीछे छोड़ देगा. हमारा देश किसी से कम नहीं है.”
  • “लेकिन हमारे देश की सरकार ने हमें मंदिर, मस्जिद और स्टेच्यू के निर्माण में उलझाया हुआ है. अब यह सब बंद करना होगा.”
  • “जो पार्टी वोट मांगने आए उससे पूछना कितने स्कूल, अस्पताल और सिग्नेचर ब्रिज बनाए थे. अगर नहीं बनाए हैं तो हम तुम्हें वोट नहीं देगें.”
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+